Eid ki Namaz ka Tarika Kya hai?

 5 स्टेप में ईद की नमाज घर में पढ़ने का तरीका

मिसाल के तौर पर शुक्रवार दोपहर इमाम साहब के पीछे अदा की जानेवाली नमाज और ईद की नमाज दोनों दो रकात की होती हैं। शुक्रवार की नमाज की तुलना में ईद की नमाज में 6 ज्यादा तकबीरात (अल्लाहु अकबर) होती है। ईद की नमाज में इमाम द्वारा खुतबा नमाज के बाद पढ़ा जाता है, जबकि शुक्रवार की नमाज में खुतबा नमाज अदा करने से पहले पढ़ा जाता है। Complete Step by Step Eid ki Namaz ka Tarika.

  • स्टेप 1. नीयत

नमाज शुरू करने से पहले ये किस लिए पढ़ी जा रही है ये अपने कानों को सुनाई दे इतनी आवाज में कहा जाता है, इसी को नीयत कहते हैं। ईद उल फित्र की नीयत- "नीयत करता हूं कि मैं ईद उल फित्र की दो रकात वाजीब नमाज की वासते अल्लाह के मुंह मेरा काबा-ए-शरीफ की तरफ।"

  • स्टेप 2. पहली बार हाथ बांध लें

नीयत पढ़ने के बाद अपने दोनों खुले हाथ दोनों कानों के पास ले जाते हुए अल्लाहु अकबर कहकर हाथ बांध लें। फिर 'सना' पढ़ें।

  • स्टेप 3. तीन ज्यादा तकबीर

सना पढ़ने के बाद फिर से एक बार अल्लाहु अकबर कह कर दोनों हाथ कानों तक ले जाए लेकिन बांधें नहीं... हाथ नीचे छोड़ दें। इसी तरह फिर से एक बार ऐसा ही करें। लेकिन, दोनों बार हाथ छोड़ देने के बाद जब तीसरी बार अल्लाहु अकबर कहकर हाथ कानों तक ले जाएंगे, तब दोनों हाथ बांध लेने हैं।

  • स्टेप 4. एक रकात

हाथ बांधने के बाद सूरे फातेहा पढ़ें, इसके साथ एक और सूरा पढ़ें। फिर रुकू में जाएं, सजदा करें। इस प्रकार एक रकात पूरी हुई।

  • स्टेप 5. दूसरी रकात में होगी 6 में से बची बाकी तीन तकबीरात

दूसरी रकात में भी इसी तरह सूरे फातेहा और एक सूरा पढ़ें। फिर रुकू में जाने से पहले, तीन बार अल्लाहु अकबर कहकर हाथ उठाएं और छोड़ दें। फिर चौथी बार जब अल्लाहू अकबर कहेंगे, तब हाथ नहीं उठाना है, सीधे रुकू में जाना है। इसके बाद दोनों सजदे करें... सलाम फेर लें।

खुतबे का क्या?

सलाम फेर लेने के बाद अब बारी है खुतबे की। अगर घर इमाम साहब हो तो वे खुतबा पढ़ेंगे और इसके बाद दुआ होगी। और अगर घर में आप के अलावा कोई नहीं, 3 से कम लोग हो या अकेले हों, तो सलाम फेरने के बाद सीधे दुआ की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post